फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का आरोप लगा युवक पर हमला, नाक कटी

Tue, 14 Nov 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Crime
विज्ञापन
मिश्रिख में दबंगों ने एक ग्रामीण पर चोरी का आरोप लगाकर धारदार हथियार व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। 100 डायल की टीम गांव पहुंची, तब ग्रामीण को बचाया जा सका। हमले की वजह से घायल की नाक कट गई है।
विज्ञापन
  उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बावजूद इसके पुलिस ने मामले को एनसीआर में दर्ज किया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराओं को बढ़ा दिया जाएगा।
11 नवंबर की रात मिश्रिख के ग्राम झबरा फूलपुर झरिया निवासी अवधेश (45) को गांव के ही अनीस, जलीस व शकील ने पकड़ लिया था। जिसके बाद धारदार हथियार व लाठी-डंडों से उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

    अनीस पक्ष अवधेश पर जानवर चोरी के प्रयास का आरोप लगा रहा था। बताते हैं कि अनीस पक्ष बेहद दबंग है, यही वजह गांव के लोग हस्तक्षेप करने से कतराते रहे। वहीं परिवार भी डर के मारे विरोध नहीं कर सका। हालांकि परिवार ने 100 डॉयल करके पुलिस बुलाई।
  पुलिस टीम पहुंचने पर अनीस पक्ष शांत हुआ। लेकिन तब तक अवधेश गंभीर रूप से घायल हो चुका था। परिवार ने उसे मिश्रिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
  जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि अवधेश की नाक कट गई है। घटना के संबंध में परिवार के सदस्यों का कहना है कि अनीस पक्ष अवधेश को घर से उठा ले गया था। जिसके बाद जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर हमला किया।
    घटना का कारण रंजिश बताया जा रहा है। परिवार का कहना है कि अनीस पक्ष जहां अवधेश पर चोरी का आरोप लगा रहा है, वहीं पुलिस को भी देखना चाहिए कि अवधेश के नाम क्या कोई आपराधिक मामला दर्ज है।
    परिवार का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले को एनसीआर में दर्ज किया है। वहीं दूसरी तरफ अनीस पक्ष पीड़ित के घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आते ही घटना को उचित धाराओं में दर्ज किया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें