फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने तंबौर में लगा एटीएम तोड़ा

Fri, 08 Apr 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
तंबौर क्षेत्र में चोरों द्वारा काटा गया एटीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तंबौर कस्बे में बुढ़ानदीन चौराहे के पास एक प्राइवेट कंपनी के एटीएम को बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। एटीएम बूथ में घुसे बदमाशों ने एटीएम मशीन को काटा डाला। हालांकि दुकान मालिक के जाग जाने पर बदमाश बिना कैश लूटे भाग निकले। एटीएम इंडिया वन कंपनी का बताया जा रहा है। कंपनी मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच कर की जाएगी।
विज्ञापन


बुढ़ानदीन चौराहे के पास अजमल के मकान में बनी एक दुकान में इंडिया वन कंपनी का एटीएम लगा हुआ है। गुरुवार रात कुछ बदमाश लूट के इरादे से एटीएम बूथ में घुस गए। बदमाशों ने कैश पार करने के लिए एटीएम को तोड़ना शुरू कर दिया। बदमाशों ने एटीएम का अगला हिस्सा काटकर उसे खोल दिया।

इसी बीच एटीएम में तोड़फोड़ की आहट पाकर मकान मालिक की नींद खुल गई। तभी आहट पाकर बदमाश मौके से भाग निकले। इसके बाद मकान मालिक ने फौरन एटीएम कंपनी के प्रबंधक अनुज सिंह को सूचना दी। खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसओ रामशंकर यादव का कहना है कि एटीएम को क्षतिग्रस्त कर दिया लेकिन कैश बच गया।
विज्ञापन


खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज  
तंबौर कस्बे में एटीएम में हुए चोरी के प्रयास की जांच करने पहुंची पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज लिए हैं। साथ ही कंपनी के मैनेजर ने भी फुटेज लेकर उसे जांच कराने की बात कही है। एसओ का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज लिए गए हैं। उनकी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

नहीं तैनात था सुरक्षा गार्ड
प्राइवेट कंपनी के जिस एटीएम को तोड़ कर तंबौर में चोरों ने कैश पार करने का प्रयास किया है, वहां कंपनी की ओर से सुरक्षा के कोई बंदोबस्त नहीं थे। बूथ में कोई गार्ड भी नहीं था। जिसके चलते बदमाशों ने यह दुस्साहस किया। एसओ ने भी बताया कि कंपनी ने एटीएम की सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था नहीं कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें