फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब से एक और युवक की मौत

Thu, 30 May 2019 11:32 PM IST
आलोक alok न्यूज डेस्क, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद क्षेत्र में कच्ची शराब पीने से एक और युवक की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या अब चार हो गई है। पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुख्य आरोपी और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। बीती देर रात आईजी ने मृतकों के गांव पहुंचकर मामले की जांच की। उनके निर्देश पर महमूदाबाद कोतवाल सहित छह पुलिस कर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


महमूदाबाद इलाके के पैंतेपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के सैदनपुर निवासी विनोद (30), विजय कुमार (30) व क्षेत्र के ही सेजौरा निवासी सुमेरी लाल की कच्ची शराब पीने से मौत हो गई थी। शराब पीने से सैदनपुर के विपिन कुमार, संतराम, चंद्रशेखर व मुन्नीलाल बीमार पड़ गए थे। चंद्रशेखर की हालत गंभीर थी। यह मामला सुर्खियों में आया तो जिले में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आननफानन में कार्रवाई शुरू की।

मामला खुलने के बाद गुरुवार को शराब पीने से चौथे व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया। पता चला कि क्षेत्र के नटपुरवा निवासी शिवदास उर्फ रिंकू (35) की भी कच्ची शराब पीने से सोमवार को मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि परिवार के लोगों ने डर की वजह से बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। इन घटनाओं के प्रकाश में आने के बाद देर रात आईजी एसके भगत सैदनपुर गांव पहुंचे।
विज्ञापन


आईजी के निर्देश पर शराब पीने से बीमार चंद्रशेखर, विपिन कुमार, संतराम को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया। पुलिस ने चंद्रशेखर की तहरीर पर शराब बेचने वाले कन्हैया उर्फ कन्हई, कन्हैया की पत्नी शर्मा देवी, पुत्र नवनीत उर्फ छोटू व अतुल के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कन्हैया व उसके बेटे नवनीत को गिरफ्तार कर लिया है।

लापरवाही पर इन पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज
आईजी एसके भगत के निर्देश पर महमूदाबाद कोतवाल गोपाल नारायण सिंह, पैंतेपुर चौकी प्रभारी उदय वीर सिंह यादव, आरक्षी सदाशिव, विष्णु गुप्ता, राघवेंद्र सिंह व अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। सीओ महमूदाबाद उदय प्रताप सिंह ने बताया कि एसपी ने इन लोगों पर कार्रवाई की है। पूरे मामले की पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें