फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरदा नदी में डूबे दो दोस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा नदी में डूबे दो दोस्त
विज्ञापन


लहरपुर। शारदा नदी में नहाने गए दो दोस्त शनिवार को डूब गए। बताया जा रहा है कि गहराई में पहुंचने पर संतुलन बिगड़ने से दोनों नदी में समा गए।

दोनों तैरना भी नहीं जानते थे। उधर, खबर पाते ही एसडीएम रतीभान वर्मा व प्रभारी निरीक्षक मथुरा राय मौके पर पहुंच गए। स्थानीय तैराकों की मदद से युवकों की तलाश की जा रही है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों युवकों का पता नहीं चल सका था।

कोतवाली क्षेत्र के बुढ़नापुर बसंत का पुत्र ओमजी (17) की तंबौर के खैरी पट्टी निवासी दिलीप के पुत्र अंकित (17) से दोस्ती है। शनिवार को अंकित अपने मित्र ओमजी से मिलने बुढ़नापुर गांव आया था।
विज्ञापन


यहां पर दोनों दोस्त नहाने के लिए शारदा में चले गए। दोनों दोस्त नदी में नहा रहे थे, इसी बीच दोनों गहराई में पहुंच गए। इससे पहले कि कोई उनकी मदद को पहुंचता, दोनों पानी में समा गए।
विज्ञापन


कुछ दूरी पर जानवर चरा रहे लोगों ने घटना को देखकर शोर मचाया और नदी में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद भी उनका पता नहीं लगाया जा सका।

इधर, सूचना मिलते ही एसडीएम व प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ शारदा नदी तट पर पहुंचे। जाल, रस्सी व स्थानीय तैराकों की मदद से प्रशासन नदी को खंगाला लेकिन उनका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें