बिजली चोरी में सात पर केस
सदरपुर (सीतापुर)। पावर कॉर्पोरेशन टीम ने गुरुवार को क्षेत्र के कई गांवों में छापेमारी की। छापे में टीम ने चार उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी के आरोप में पकड़ा।
सभी चोरी से कटिया डालकर बिजली जला रहे थे। टीम ने सभी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। गुरुवार को पावर कॉर्पोरेशन सांडा के अवर अभियंता विजय कुमार सिंह की अगुवाई में टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम दानपुरवा मजरा जहांगीराबाद में छापा मारा।
छापे में टीम ने गांव निवासी आशिफ, रफीक, जलालुद्दीन, अब्दुल सलाम, गुलाम, इबरान, हारून को चोरी से बिजली जलाते हुए दबोचा। सभी कटिया डालकर बिजली जलाते पाए गए। ऐसे में इनके खिलाफ अवर अभियंता विजय कुमार सिंह ने विद्युत अधिनियम के तहत थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है।