फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीपुर परमा, मायापुरी और जटपुरा बौंडा में राशन डीलर चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/नांगलसोती। जटपुरा बौंडा के ग्रामीणों ने राशन डीलर चयन में धांधली का आरोप लगाते हुए एसडीएम से जांच कराने की मांग की है। ग्राम पंचायत की खुली बैठकों में मो. अलीपुर परमा से मो. अकरम, जटपुरा बौंडा से फरहा और मायापुरी से गुड्डी का चयन राशन की दुकान के लिए किया गया।
विज्ञापन

एडीओ कोऑपरेटिव पीएन सिंह, पंचायत सचिव नितिन चौहान, ग्राम प्रधान पति बुनियाद अहमद की उपस्थिति जटपुरा बौंडा में राशन डीलर चुनाव के लिए खुली बैठक हुई। खुली बैठक में पंचायत सचिव ने फरहा के पक्ष में 322 और रहनुमा के पक्ष में 193 ग्रामीणों के होने का तर्क देते हुए फरहा के पक्ष में राशन की दुकान दिए जाने की घोषणा की। ग्रामीणों रजनीकांत शर्मा, निसार अहमद, सुशील शर्मा, कामेंद्र, राजपाल, सईद ने ग्राम प्रधान पति पर उनके पक्ष की महिलाओं को गिनती में शामिल न करने की बात कहते हुए डीलर चयन में धांधली का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम को अवगत कराकर पुन: डीलर चयन के लिए खुली बैठक बुलाने की मांग करने का निर्णय लिया।
उधर मो. अलीपुर परमा से ग्राम प्रधान विजय सिंह की उपस्थिति में हुई खुली बैैठक में मो. अकरम का चयन राशन डीलर के रूप में किया गया।
नांगलसोती के गांव मायापुरी में किसान सेवा सहकारी समिति के सचिव अनिल यादव, ग्राम प्रधान जागेश कुमार, पंचायत सचिव रजत कपूर, कुलदीप राजपूत की उपस्थिति में हुई खुली बैठक में गुड्डी देवी का चयन राशन डीलर के रूप में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें