फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपों की टक्कर से बाइक सवार दंपति सहित चार लोग जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंपो की टक्कर से दंपती सहित चार जख्मी
विज्ञापन

सिधौली (सीतापुर)। पत्नी, बच्चों संग बाइक से गांव जा रहे एक बाइक सवार को सोमवार की सुबह क्षेत्र के परसौली गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार टैंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती सहित चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी सिधौली से लखनऊ भेजा गया है। बाइक सवार हेल्मेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

सिधौली कस्बे के संतनगर निवासी विनीत मिश्रा (47), पत्नी विनीता (40), बेटी कामिनी (13) व पांच साल के बेटे उत्सव के साथ सोमवार की सुबह बाइक से अपने गांव अटरिया इलाके के रसूल पनाह जा रहा था। सिधौली क्षेत्र में रसौली गांव के पास एक तेज रफ्तार टैंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार विनीत, उसकी पत्नी व दोनों बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को फौरन सीएचसी सिधौली ले जाया गया। यहां से चिकित्सकों ने इन लोगों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें