फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी कार में कर रहे थे गोवंशों की तस्करी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ा वाहन
विज्ञापन

रामकोट (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में लग्जरी कार से गोवंशों की तस्करी करने वाले गैंग को ग्रामीणों ने घेराबंदी करके दबोचने का प्रयास किया। इस पर तस्कर कार को छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों ने कार व पशुओं को पुलिस के हवाले कर दिया है।

थाना क्षेत्र के ग्राम अर्थाना निवासी ग्रामीणों को खबर लगी कि कुछ पशु तस्कर गोवंशों को एक लग्जरी वाहन में भरकर ले जा रहे हैं। यह खबर मिलते ही गांव के लोग घेराबंदी करके सड़क पर खड़े हो गए। ग्रामीणों ने सड़क पर ट्रैक्टर लगाकर कार को तो रोक लिया। लेकिन कार में सवार तस्करों को दबोच पाने में असफल रहे।
विज्ञापन


जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तस्कर कार छोड़कर भाग गए। तस्करों के भागने के बाद ग्रामीणों ने देखा, तो कार में पांच गोवंश मौजूद थे। इन्हें बाहर निकालने पर पता चला कि एक गोवंश की मौत हो चुकी है। जबकि चार गोवंशों की हालत बुरी थी।

ग्रामीणों की सूचना पर यूपी-100 व थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने कार व पशु पुलिस के हवाले कर दिये। इस मामले में थानाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि पकड़ा धकड़ी के दौरान एक पशु निकल भागा। जबकि तीन जीवित पशु मिले, जिनको क्षेत्र की गौशाला के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


मृत गोवंश को पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया है। इस संबंध में अज्ञात तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, कार किसकी है, इस बात का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें