शौच के लिए घर से बाहर खेत में गया था
मिश्रिख/कल्ली चौराहा (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव गांव के बाहर तालाब में उतराता पाया गया। वह घर से शौच के लिए गया था। मृतक के घरवालों ने पुलिस को सूचना देते हुए पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव उसके घरवालों को सौंप दिया है।
मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर गांव में रहने वाला अवधेश (30) पुत्र सुंदर गुरुवार की सुबह शौच के लिए खेतों की ओर गया था। काफी देर बाद तक वह घर वापस नहीं लौटा। इस पर घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के बाहर तालाब में उसका शव उतराता पाया गया।
यह देख परिवारीजनों ने उसकी सूचना पुलिस को दे दी। परिवारीजनों ने शव को बाहर निकालते हुए पुलिस को सूचना दी। कल्ली चौकी प्रभारी वीरेंद्र मिश्र ने बताया कि शौच करने के दौरान युवक का पैर फिसलने पर डूबकर मौत हुई है। घरवालों ने पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया है।