फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे का मौलवी किशोरी से करता रहा दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाह का दे रहा था झांसा, केस दर्ज
विज्ञापन

लहरपुर (सीतापुर)। तालगांव कोतवाली क्षेत्र के एक मदरसे का मौलवी एक किशोरी को विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा था। इधर जब उसने निकाह से इंकार किया, तो पीड़ित परिवार कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तालगांव कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मदरसा है। उस मदरसे के मौलवी आदिल ने गांव की ही एक किशोरी (16) को अपनी बातों में फंसा लिया। इसके बाद वह किशोरी को निकाह का झांसा देने लगा। आरोप है कि इस दौरान मौलवी ने किशोरी से शारीरिक संबंध भी बना लिया।
विज्ञापन


किशोरी की माने तो बीते दो वर्षों से मौलवी किशोरी की अस्मत लूटता आ रहा है। इधर अब मौलवी ने निकाह करने से इंकार कर दिया। इस संबंध में पीड़िता के भाई ने तालगांव कोतवाली में आरोपी आदिल के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पीड़िता के माता-पिता नहीं हैं, इस वजह से मौलवी फायदा उठाता रहा। प्रभारी निरीक्षक योगेश शाह ने बताया कि पीड़िता के परिवार की तहरीर पर दुष्कर्म व पास्को एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें