फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग ने दिव्यांग गर्भवती महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। मिश्रिख देहात के मजरा मेंहदिया पुरवा की दिव्यांग नीतू पत्नी संजीत रविवार की सुबह अपनी किराना दुकान के सामने खड़ंजे पर झाड़ू लगा रही थी। तभी गांव का ही निवासी दबंग मौके पर आ गया और झाड़ू लगाने को लेकर विवाद करना लगा।
विज्ञापन


आरोप है कि यह दबंग नीतू को लात-घूसों से बुरी तरह पीटने लगा। शोर सुनकर परिवारीजनों को आता देख आरोपी भाग निकला। मारपीट से नीतू बुरी तरह चोटिल हो गई। परिवारीजन के मुताबिक पीड़िता आठ माह की गर्भवती है। परिवारीजन पीड़िता को सुबह कोतवाली लेकर गए। वहां पुलिस ने पीड़िता की तहरीर तो ले ली, लेकिन कार्रवाई नहीं की।

कार्रवाई में देरी देखकर परिवार के लोगों ने यूपी-100 पर डायल कर सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर गई। पुलिस ने पीड़िता को सीएचसी में भर्ती कराया। लेकिन उसकी हालत बिगड़ी देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बृजेश राय का कहना है कि मेरे पास ऐसा कोई मामला नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें