फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह तस्कर दबोचे

Sat, 20 Feb 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के थानगांव इलाके में शुक्रवार रात पुलिस ने गोवंश की तस्करी करने वाले छह लोगों को दबोचा। इनके कब्जे से 12 गोवंश बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानगांव में तैनात एसआई महेश पाठक गश्त कर रहे थे। इस बीच मुखबिरों से खबर मिली कि कुछ लोग तस्करी कर गोवंश ले जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के मेउढ़ी सोहलिया गांव के निकट छापा मारा। पुलिस ने वहां से 12 गोवंश ले जाते हुए छह लोगों को दबोचा।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सदरपुर इलाके के गौरिया निवासी मजबिल, अब्दुल हक व मुजीब, इसी थाना क्षेत्र के बसुदहा निवासी सहाबुददीन व करार, रेउसा के चकपुरवा निवासी मगाऊ के रूप में की है। इनके दो अन्य साथी भाग गए। उनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें