फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में अधेड़ महिला की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 20 Feb 2016 11:46 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के गांव नौसारा में शुक्रवार की सुबह 50 वर्षीय सोनवती मृत अवस्था में अपने घर के बाहर पड़ी मिली। मृतका के बेटे ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के तीन लोगों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत हार्टअटैक से होना बताई गई है।
विज्ञापन

मृतका के बेटे राम सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके परिवार की एक महिला को गांव का एक व्यक्ति तीन महीना पहले भगा ले गया था। गांव में पंचायत होने के बाद उस व्यक्ति ने महिला को वापस कर दिया था। इसी बात से लेकर दोनों परिवारों में रंजिश चल रही है। शुक्रवार की सुबह उसकी मां घर से बाहर शौच के लिए निकली, तभी उसके परिवार के तीन सदस्यों ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ विपिन कुमार ने बताया कि राम सिंह ने पहले उन्हें सूचना दी थी कि अज्ञात कारणों से उसकी मां की मौत हो गई, लेकिन बाद में तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें