फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा दिखा 59 हजार लूटे

Fri, 05 Aug 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेउसा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर पशु बाजार से मवेशी बेच कर घर जा रहे ग्रामीण को बाइक सवार तीन बदमाशों ने मुगलनपुरवा-करसा मार्ग पर परसपुर के पास रोक लिया। जिसके बाद असलहा दिखाकर 59 हजार की नगदी लूट ली।
विज्ञापन


लूटपाट के बाद बदमाश धमकी देकर भाग निकले। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। रेउसा के नेवादा गांव निवासी आबिद अली ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह मवेशी बेचने पशु बाजार गया था। उसके मवेशी 59 हजार रुपये में बिके थे।

रकम लेकर वह पैदल ही घर जा रहा था। जब वह मुगलनपुरवा व करसा मार्ग पर परसपुर के करीब पहुंचा, तभी बाइक पर सवार तीन बदमाश आ धमके। बदमाश असलहे के बल पर 59 हजार रुपये लूट ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें