फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे पर चढ़ लाइन दुरुस्त कर रहे कर्मी को लगा करंट, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से पोल से गिरा लाइनमैन, हालत गंभीर
विज्ञापन



सीतापुर। पावर हाउस में पोल पर चढ़कर इंसुलेटर ठीक कर रहे एक कर्मचारी करंट लगने से गिरकर घायल हो गया। उसे सीएचसी से गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।


महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के छंगुवापुर निवासी भारत (40) पावर कॉर्पोरेशन में ग्रामीण क्षेत्र के लाइनमैन पद पर कार्यरत है। सोमवार को पावर हाउस में लगा एक इंसुलेटर सही करने के लिए भारत शटडाउन लेकर खंभे पर चढ़ा था।
विज्ञापन



मगर इंसुलेटर सही करने के दौरान खंभे के तारों में करंट आ गया और वह करंट लगने से नीचे गिरकर घायल हो गया। विभागीय लोगों ने आनन-फानन में भारत को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया।


वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता सूर्यप्रकाश के अनुसार भारत ने शटडाउन जिस लाइन का लिया था। उस पर न चढ़कर दूसरी लाइन पर चढ़ गया था।
विज्ञापन



उधर, पावर कॉर्पोरेशन के सब डिवीजनल ऑफिसर शुभम सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें