फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 से शुुरु होगी परिषदीय अर्द्घवार्षिक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालयों की अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं 26 अक्तूबर से शुरू होंगी। यह परीक्षाएं छह नवंबर तक संपन्न हो जाएंगी। इस परीक्षा में कक्षा एक से आठ तक के नौनिहाल प्रतिभाग करेंगे। इसको लेकर शासन ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। शेड्यूल तय करके परीक्षाएं निश्चित समय में पूरी कराने की हिदायत दी है। जिस पर बीएसए ने कवायद शुरू कर दी है। परीक्षा कार्यक्रम आज जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित स्कूलों के शैक्षिक सत्र के छह माह बीत चुके है। अप्रैल से सत्र की शुरुआत हुई थी। नौनिहालों का लगभग आधा कोर्स पूरा हो चुका है। अब इन स्कूलों के नौनिहालों की अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसको लेकर बेसिक शिक्षा परिषद ने बीएसए को निर्देश जारी किए हैं।

जिसके तहत कहा गया है कि 26 अक्तूबर से छह नवंबर के मध्य अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं करा ली जाएं। इसमें कोई कोताही न बरती जाए। जिला स्तर से परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जाएगा। इस पर बीएसए ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


इस परीक्षा में 3015 प्राथमिक विद्यालयों के करीब चार लाख व 1150 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के डेढ़ लाख बच्चे शामिल होंगे। प्रश्नपत्र बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मुहैया कराएं जाएंगे। जबकि उत्तर पुस्तिकाएं प्रधानाध्यापक देंगे। प्रश्नपत्र डायट के माध्यम से तैयार किए जाएंगे। डायट से परीक्षा के एक दिन पहले इनका वितरण शुरू किया जाएगा।

बीएसए अजय कुमार ने कहा कि परीक्षा के आयोजन की लगभग तैयारी पूर्ण हो चुकी है। बजट स्कूलवार भेजने की प्रक्रिया चल रही है। सभी बीईओ को बेहतर परीक्षा आयोजन के निर्देश दिए जा चुके है।

20 रुपये उच्च व 15 रुपये प्राइमरी का है बजट
उत्तर पुस्तिका व प्रश्न पत्र खरीदने के लिए शासन ने बजट जारी कर दिया है। प्राथमिक विद्यालय के एक नौनिहाल के लिए 15 रुपये का बजट दिया गया है। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रति नौनिहाल 20 रुपये का बजट दिया गया है। इस बजट से नौनिहालों को परीक्षा सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग ने विद्यालय के खाते में पैसा भेजने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें