फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल से गिरी बाइक, युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुल से गिरी बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन


सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर में शनिवार देर रात बाइक सवार युवक गाड़ी समेत पुल से नीचे गिर गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाला युवक लखीमपुर जिले का निवासी था।

लखीमपुर खीरी में नीमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम लौका निवासी अजय कुमार (27) अपनी रिश्तेदारी में इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर भूड़ा आया था।

यहां पर वह अपने एक रिश्तेदार तेजपाल (25) के साथ शनिवार को बाइक से बाजार गया था। वहां पर खरीदारी करते समय काफी देर हो गई। जिसके बाद देर रात दोनों युवक बाइक से वापस घर के लिए चल दिए।
विज्ञापन


तभी इमलिया सुल्तानपुर थाना में पिरई नदी पुल पर अजय बाइक पर अपना नियंत्रण खो बैठा। इससे बाइक सवार युवक गाड़ी लेकर पुल के नीचे जा गिरे।

हादसे में अजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी तेजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात पुल से गुजर रहे राहगीरों ने कराहने की आवाज सुनी तो शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया।
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां अजय को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल तेजपाल को परिवार के सदस्यों ने क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत भी गंभीर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें