फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने कराया ठंड का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे ने कराया ठंड का अहसास, निकले स्वेटर
विज्ञापन


सीतापुर। गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। शनिवार को इन सर्दियों के सीजन का पहला घना कोहरा छाया। जिसने लोगों को सर्दी का अहसास कराया।

वहीं इससे वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। कोहरे की वजह से वाहन हेडलाइट जलाकर रेंगते नजर आए। हालांकि सुबह आठ बजे के बाद कोहरा छंटने पर सूरज ने चमक बिखेरी।

लेकिन पिछले दिनों के मुकाबले धूप कमजोर रही। मौसम के बदले तेवर देख लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। न्यूनतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अक्तूबर माह माह बीतने को है। हर वर्ष इस माह में कोहरे की परत छाने के साथ ठंडक का अहसास होने लगता है। लेकिन अबकी पूरे अक्तूबर माह बारिश न होने से मौसम का मिजाज गर्म रहा।
विज्ञापन


शनिवार को मौसम अचानक बदल गया। सुबह लोग ागे तो चारों ओर घने कोहरे की चादर फैली नजर आई। हालांकि शहरी क्षेत्र में धुंध हल्की रही।

लेकिन शहर के बाहरी हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की सबसे घनी परत नेशनल हाईवे व आसपास खेतों पर दिखी। सड़क पर कोहरे की परत इतनी घनी थी, कि महज 100 मीटर की दूरी पर ही कुछ नहीं दिख रहा था।
विज्ञापन


लिहाजा, वाहन चालक गाड़ियों की हेड लाइट जलाकर धीमी गति से चलने को मजबूर हुए। वहीं कोहरे ने ठंडक का अहसास कराया तो लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए।

हालांकि सुबह आठ बजे के बाद आसमान साफ हो गया। फिर धूप निकल आई। लेकिन धूप पिछले दिनों के मुकाबले कमजोर रही।

सांझ ढलने के बाद हवा ने भी ठंड का अहसास कराया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें