फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरइरादतन हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गैर इरादतन हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के गुरसंडा गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, फरार एक आरोपी की तलाश की जा रही है।

थाना क्षेत्र के गुरूसंडा गांव में गुरुवार देर शाम रहीस उर्फ बाबू तथा अब्दुल गफ्फार केे बीच लाठी-डंडे चले थे। घटना में अब्दुल गफ्फार घायल हो गया था।

उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। मगर अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक अब्दुल गफ्फार के भाई जब्बार ने पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को पीड़ित परिवार के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था।

थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि, मामले में आरोपी अमीन खां, रहीम उर्फ बाबू, मोहम्मद रहीस तथा फारूख खां को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। एक अन्य आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें