मछरेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम नत्थापुर निवासी सोनू (25) अपनी पत्नी आरती देवी के साथ मोटर साइकिल से कहीं जा रहा था। रास्ते में शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहमहोली के निकट एक कार ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
उसी स्थान पर कार ने एक दूसरी मोटर साइकिल को भी टक्कर मारी। जिससे दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुढानापुर निवासी जगन्नाथ (53) व पीरपुर निवासी अशर्फी लाल (41) गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। शहर के मोहल्ला दुर्गा पुरवा निवासी रूपचंद्र (45) पेशे से ठेलिया चालक है। वह सोमवार की रात मजदूरी करने के बाद वापस घर आ रहा था।
रास्ते में हुसैनगंज के निकट एक कार ने ठेलिया में टक्कर मार दी। इससे ठेलिया चालक रूपचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है।