फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों की हत्या, शव मिले कछार में

Tue, 21 Jul 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज इलाके में मुबारकपुर के कछार में सिर विहीन दो शव मिलने से पुलिस और इलाके में खलबली मच गई। उनमें एक का सिर कुछ दूर पर मिला मगर उसे जानवरों ने नोंच डाला था। दोनों शव कई दिन पुराने हैं। एक शव कई टुकडों में था। गांव वालों ने सोमवार को ही शव देख लिए थे मगर रात में उनमें एक लाश झील में धकेल दी गई। रात में ही पुलिस ने दो लोगों को वहां भेजा मगर वहां मौजूद अज्ञात बंदूकधारियों ने फायरिंग कर दी। मंगलवार सुबह पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए। अभी मृतकों का कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन

मुबारकपुर गांव में गंगा नदी से कुछ दूर पर एक झील के पास लोगों ने सोमवार को दो पुरुषों के निर्वस्त्र शव देखे। उनकेे  सिर नदारद थे। एक लाश के कई टुकड़े थे। पास में ही सफारी सूट, जींस पैंट और टी-शर्ट पड़ी थी। सोमवार शाम इस बारे में डांडी चौकी प्रभारी रोहित कुमार को सूचना मिली तो उन्होंने रात में दो लोगों को उधर देखने भेजा कि खबर सही है या सिर्फ अफवाह। पुलिस के भेजने पर दोनों लोग कछार में झील की तरफ गए तो वहां कुछ असलहाधारी मौजूद थे। उन्होंने फायरिंग की, इधर से भी गोलियां चलीं।

फिर दोनों लोगों ने लौटकर पुलिस को यह जानकारी दी। मंगलवार सुबह एसओ नवाबगंज रामआशीष उपाध्याय भी सीओ के साथ वहां पहुंच गए। एक शव रात में झील में धकेल दिया गया था। उसे पुलिस ने बाहर निकलवाया। उसके बाएं हाथ में गोदने से रामकुमार लिखा था। वहां पड़ी पैंट में शहर में राजापुर के स्टार टेलर का लेबल लगा था। पुलिस ने मृतकों में एक की उम्र लगभग 35 और दूसरे की 25 साल आंकी है। गांव वालों से बातचीत में पुलिस को पता चला कि रविवार रात एक पल्सर बाइक और बोलेरो में कुछ लोग कछार की तरफ जाते दिखे थे। फिर वे दूसरे रास्ते से वापस गए। अनूुमान है कि उन्हीं लोगों ने बोलेरो में लाकर शव फेंके थे। दोहरे कत्ल की सूचना पाकर डीआईजी और एसएसपी ने भी नवाबगंज थाने जाकर जानकारी ली। पुलिस मृतकों की शिनाख्त की कोशिश कर रही है। पुलिस का अनुमान है कि मारे गए दोनों लोग इलाहाबाद के ही हैं। राजापुर के टेलर की लेबल लगी पैंट से इस बात को बल मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें