फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी युवक पर रेप व उसके पिता, भाई सहित पांच पर मारपीट का केस
विज्ञापन

बिसवां। कोतवाली इलाके में शादी का झांसा देकर एक किशोरी से दो महीनों तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। युवक ने शादी से मना किया तब पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म जबकि उसके पिता व भाई सहित पांच लोगों पर मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव में रहनी वाली एक महिला का आरोप है कि 2 जून 2018 को वह दवा लेने तथा पति मजदूरी करने गया था। उसकी बेटी घर पर अकेली थी, तभी परवेज वहां आ धमका और किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घरवालों को आपबीती सुनाई तो वह आरोपी के घर पहुंचे।
विज्ञापन


आरोपी के घरवालों ने कानूनी कार्रवाई न करने पर शादी का प्रस्ताव दिया। इस पर वह चुप हो गए। आरोप है, कि इस बीच आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। दो महीने बाद आरोपी अचानक लापता हो गया।
विज्ञापन


उसके घरवालों ने बताया कि बाहर गया है और उन्होंने शादी से इंकार कर दिया और कार्रवाई न करने को लेकर धमकी दी। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि आरोपी परवेज के खिलाफ दुष्कर्म जबकि उसके पिता, भाई सहित पांच लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें