फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईश्वर पर टिप्पणी से भड़के लोग, चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
तालगांव क्षेत्र की घटना, दो घायल, केस दर्ज
विज्ञापन

सीतापुर। तालगांव कोतवाली क्षेत्र में ईश्वर पर टिप्पणी से लोग भड़क उठे। इसके बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में दो लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को संभाला और चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

तालगांव क्षेत्र के ग्राम त्योला में कुछ लोग हरदोई की एक पार्टी बुलाकर कार्यक्रम करवा रहे थे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम गांव के राम बिलास के दरवाजे के सामने हो रहा है। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से गांव के लोग भड़क गए और विवाद पैदा हो गया। दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले। इससे कार्यक्रम करने पहुंचे हरदोई जिले के वेद प्रकाश व हिमांशु घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक योगेश शाह ने बताया कि इस मामले में राम बिलास, सुरेश कुमार, चेतराम, विनोद कुमार आदि के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें