महोली कोतवाली इलाके के भुड़कुड़ी गांव में चोरों ने तीन घरों से नकदी, जेवर, बर्तन सहित करीब चार लाख रुपये का माल पार कर दिया।
सुबह लोगों को वारदातों की जानकारी हुई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। महोली के भुड़कुड़ी गांव निवासी रमेश चंद्र रात को परिवार के साथ मकान में सो रहा था।
इसी बीच चोरों ने घर के पीछे की दीवार में नकब लगा दी। नकब लगाने के बाद चोरों ने घर से 60 हजार की नकदी, जेवर, बर्तन व कपड़े सहित लगभग साढ़े तीन लाख रुपये का माल पार कर दिया।
सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को बताया गया। इसके अलावा गांव निवासी गिरजा दयाल के यहां भी चोरों ने 35 सौ की नकदी सहित लगभग 50 हजार रुपये का माल पार कर दिया।
गांव निवासी लेखराम के यहां से भी चोरों ने साइकिल व नकदी सहित लगभग पांच हजार का माल पार कर दिया।