फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में नौकरी के नाम पर 3 लाख ठगे

Sat, 25 Nov 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रायबरेली के एक ठग ने थानगांव निवासी परिवार से तीन लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित युवक की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मां का आरोप है कि छह माह से उसके पुत्र का भी पता नहीं चल रहा है। न ही आरोपी से संपर्क पर हो रहा है। 
विज्ञापन


थानगांव के ग्राम मटियारी सुजातपुर निवासी मंजू देवी ने रायबरेली जिले के अमर नगर निवासी अजय सिंह पर ठगी व पुत्र को गायब कर देने का आरोप लगाया है। मंजू देवी ने बताया कि उसके पुत्र धर्मेंद्र को भारतीय सेना में नौकरी दिलाने का वादा कर अजय सिंह ने 3 लाख रुपये ठग लिए हैं। खेत गिरवीं रखकर ये रुपये दिये थे। मंजू की मानें तो कुछ दिनों तक तो धर्मेंद्र से बात होती रही।

छह माह पूर्व से न तो उसके पुत्र से संपर्क हो रहा है और न ही उस ठग से बात हो पा रही है, जिसने नौकरी दिलाने का वादा किया था। मां को भय है कि कहीं उसके पुत्र के साथ कोई अनहोनी न हो गई हो। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पता लगाया जा रहा है कि अजय सिंह कौन है, कहां का रहने वाला हैै। जांच की जा रही है, जल्द ही इस घटना का राजफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें