फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 12 बाइकें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की 12 बाइक और 7 साइकिल बरामद
विज्ञापन

लहरपुर व सकरन पुलिस ने की छापेमारी में पांच बदमाश दबोचे
फोटो-48
अमर उजाला ब्यूरो
लहरपुर/सकरन। पुलिस ने रविवार की रात पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 12 बाइकें भी बरामद की हैं। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में तीन शातिर दबोचे गए। जबकि दो संदिग्ध भागने में सफल रहे। पकड़े गए शातिरों के कब्जे से कुल 6 बाइकें व 7 साइकिलें बरामद की हुईं। उधर, सकरन क्षेत्र में पकड़े गए दो बदमाशों के पास से पुलिस ने 6 बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन

लहरपुर क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ शारदा नहर पटरी रेगुलेटर के निकट छापेमारी की। यहां पर पुलिस ने दो बाइकों पर सवार तीन संदिग्धों को दबोच लिया। जबकि उनके दो साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने पकड़ में आए तीनों शातिरों की पहचान क्षेत्र के ग्राम गौरिया प्रहलादपुर निवासी रामशरण, बहेरवा निवासी नरेश, पुड़रिया निवासी सुभाष के रूप में की है। सीओ अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से चोरी व लूट की 6 बाइक, 7 साइकिलें तथा 700 रुपये बरामद हुए हैं। इसके अलावा बाइकों के पुर्जे भी बरामद किए हैं। एक बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा मय कारतूस के बरामद किया है। इधर सकरन थानाध्यक्ष नोवेन्द्र सिंह सिरोही ने पुलिस टीम के साथ मतुआ सकरन मार्ग पर दुगाना गांव के निकट छापेमारी की। यहां पर पुलिस टीम ने रामपुर कलां थाना क्षेत्र के ग्राम मुंशीपुरवा निवासी मनोज व मथुरा प्रसाद यादव को गिरफ्तार किया। सीओ तौकीर अहमद खान ने बताया कि दोनों की निशानदेही पर लूट व चोरी की 6 बाइकें बरामद की हैं। सीओ ने बताया कि पकड़ गए दोनों आरोपियों पर रामपुर कलंा व बिसवां कोतवाली में लूट व चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें