फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव के अखाड़े में दिखेगा आधी आबादी का दम

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव के अखाड़े में दिखेगा आधी आबादी का दम
विज्ञापन


सीतापुर। निकाय चुनाव के अखाड़े में इस बार आधी आबादी दमखम से ताल ठोकेगी। 11 निकायों के 222 वार्डों में से इस बार 76 महिलाओं का निर्वाचित होना तय है।

निकायों के वार्ड आरक्षण में महिलाओं के लिए आरक्षित 33 फीसदी से भी ज्यादा सीटें सुरक्षित रखी गई हैं। जिले की छह पालिका और पांच पंचायतों में 222 वार्ड हैं।

सभी वार्डों का आरक्षण फाइनल कर दिया गया है। वार्डों के आरक्षण में महिलाओं का खास ख्याल रखा गया है। आधी आबादी के लिए 33 फीसदी से भी ज्यादा सीटें आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन


आरक्षण फाइनल होने से यह भी तय हो गया है, कि इस बार निकाय चुनाव के मैदान में महिलाओं की अच्छी-खासी दावेदारी तो होगी ही। जिले में 76 वार्डों पर आधी आबादी का कब्जा होगा।

आरक्षण की फाइनल सूची के आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं। दरअसल, जिले के 11 निकायों में 222 वार्ड हैं। फाइनल आरक्षण के बाद इनमें से 76 वार्ड महिलाओं के लिए सुरक्षित रखे गए हैं।

नगर पालिका सीतापुर के 30 वार्डों में 9 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसी तरह बिसवां के 25 वार्डों में से 9, लहरपुर के 25 वार्डों में से 9, मिश्रिख के 25 वार्डों में से 9, खैराबाद के 25 वार्डों में से 9 तथा महमूदाबाद के 25 वार्डों में से 9 सीटें आधी आबादी के खाते में आई हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा नगर पंचायत हरगांव के 14 वार्डों में से 4, पैंतेपुर के 11 वार्डों में से 3, महोली के 14 वार्डों में से 5, सिधौली के 14 वार्डों में से 5 एवं तंबौर के 14 वार्डों में से 5 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें