फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी को बचाने में ट्रैक्टर-ट्राली व बाइक पलटी, एक की मौत, चार अन्य जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मवेशी को बचाने में ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक पलटी, एक की मौत, चार जख्मी
विज्ञापन


मानपुर (सीतापुर)। सड़क पर अचानक आए गोवंश को बचाने में बाइक व ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार चार लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन

मानपुर बाजार के पास गुरुवार रात करीब दस बजे बिसवां के शंकरगंज निवासी मुन्ना वर्मा (50) बाइक से जा रहा था। इसी बीच एक गोवंश सड़क पर आ गया। तभी सामने एक ट्रैक्टर ट्रॉली भी आ गई। गोवंश को बचाने में बाइक व ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बाइक सवार मुन्ना, ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार सकरन के बरछता निवासी अजय शर्मा, विजय व रामगुलाम, फिरोजाबाद के विष्णुदयाल जख्मी हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मुन्ना को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें