फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला संग लूट का प्रयास, ग्रामीणों ने को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला संग लूट का प्रयास, ग्रामीणों ने एक को दबोचा
विज्ञापन

लहरपुर (सीतापुर)। नित्यक्रिया के लिए गई महिला संग बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

लहरपुर के सोंसरी गांव निवासी लूना देवी पत्नी प्रकाश मंगलवार शाम नित्यक्रिया के लिए गई थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उससे लूटपाट का प्रयास शुरू कर दिया। शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने लूटपाट कर रहे एक आरोपी को दबोच लिया, लेकिन दो अन्य भाग निकले। पकड़े गए आरोपी का नाम अंशू उर्फ अनिल निवासी लखीमपुर बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें