करंट लगने से युवक झुलसा
अटरिया (सीतापुर)। उन्नाव से गिट्टी लेकर आए युवक को बुधवार सुबह करंट लग गया। उसे सिधौली सीएचसी से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
उन्नाव जिले के अजगैन निवासी हरीराम (30) ट्रक से अटरिया इलाके में नीलागांव के पास गिट्टी लेकर आया था। यहां गिट्टी उतरवाते समय ट्रक के ऊपर से गुजरी विद्युत लाइन की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया। उसे सीएचसी सिधौली ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।