युवक के साथ कुकर्म, केस दर्ज
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को दूसरा युवक को घास काटने के बहाने बुला ले गया और वहां उसके साथ कुकर्म किया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का युवक गांव के बाहर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी नौशाद वहां पहुंच गया। नौशाद पीड़ित युवक को घास काटने के बहाने बुला ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। पीड़ित ने नौशाद के खिलाफ तहरीर दी है।