फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राृफ के घर से बम बरामद होने पर हड़कम्प

विज्ञापन
विज्ञापन
20 लाख की फिरौती मांगने वाले ने बम रखे होने की बात कहकर जान से मारने की दी थी धमकी
विज्ञापन

लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में एक सराफ के मोबाइल पर कॉल कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। सराफ ने जब इसे गंभीरता से नहीं लिया तो उसके घर में बम रखे होने की बात कहकर जान से मारने की धमकी दी गई। सराफ के तलाशने पर फुलवारी में पॉलीथिन के अंदर बम सरीखी नजर आने वाली एक वस्तु बरामद होने पर हड़कम्प मच गया।

खौफजदा सराफ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उस वस्तु के आसपास की जगह सील कर दी। फिर बम को पानी भरी बाल्टी में डाल दिया गया। इसी बीच फिरौती मांगने वाले ने फिर कॉल कर सराफ से रकम लेकर आने को कहा। सराफ रकम लेकर जब बताई गई जगह पर पहुंचा तो वहां बाइक सवार एक बदमाश नजर आया।
विज्ञापन


इस पर सादे कपड़ों में सराफ पर निगाह रख रही पुलिस टीम ने बदमाश को धर दबोचा। पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश से पूछताछ का सिलसिला देर रात तक जारी था। वहीं, जांच में बम नकली पाया गया। नगर के मोहल्ला बेहटी निवासी सराफ हरीश रस्तोगी के मोबाइल पर बुधवार सुबह करीब 7 बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल आई।

कॉल करने वाले हरीश से 20 लाख की फिरौती मांगी। सर्राफ ने पहले मजाक समझकर कॉल को गंभीरता से नही लिया। कुछ देर बाद फिर कॉल आई तथा रकम नही देने पर बम से उड़ा देने की धमकी दी गई। कॉल करने वाले ने घर के पास बम रखने की बात भी कही। इस पर हरीश ने घर के आसपास तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान उनके पुराने मकान के बाहर फुलवारी में एक काली पॉलीथिन के अंदर लाल रंग की बमनुमा एक वस्तु नजर आने से हड़कम्प मच गया। डरे-सहमे सराफ ने पुलिस को सूचना दी। बम मिलने की खबर से पुलिस विभाग भी सकते में आ गया।

एसडीएम सुरेश कुमार, सीओ अखंड प्रताप सिंह व कोतवाल चैंपियनलाल दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बम बरामदगी वाली जगह को सील कर दिया। एसओजी प्रभारी ने सावधानी से बम को पानी भरी बाल्टी में डाल दिया। उधर, फिरौती मांगने वाले ने सराफ से रकम लेकर लालपुर-बरेठी मोड़ पर आने को कहा।

सादे कपड़ों में पुलिस की निगरानी में दोपहर बाद सराफ उक्त जगह पहुंचा तो वहां बिना नंबर की बाइक पर एक संदिग्ध व्यक्ति रकम लेने आ गया। पुलिस टीम ने बाइक सवार को धर दबोचा। जबकि बरामद बम जांच में नकली पाया गया। सीओ अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


सराफ से फिरौती मांगे जाने के मामले में बरामद बम जांच के दौरान नकली पाया गया। साजिश रचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
-मधुबन सिंह, एएसपी उत्तरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें