फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में चली लाठियां, पांच घायल, दो जेसीबी व एक डंफर सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिट्टी के अवैध खनन के विवाद में मंगलवार रात जमकर बवाल हुआ। इस दौरान लाठियां चलने से पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दो जेसीबी व एक डंपर सीज करते हुए मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि खनन करने वाले लोगों ने पुलिस कर्मियों से भी अभद्रता की है।
विज्ञापन


कोठी थाना क्षेत्र के कुटी घाट गांव में मंगलवार रात जेसीबी से मिट्टी खोदकर डंपरों से ले जाया जा रहा था। तभी ग्राम छतोरा निवासी रामकिशोर ने मौके पर पहुंचकर अपने खेत से डंपर ले जाने का विरोध किया। इसी बात को लेकर खनन माफिया और खेत मालिक में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों से लाठी-डंडे निकल आए जमकर मारपीट हुई।

रामकिशोर ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी कि मोहदीपुर निवासी संजय उनके खेत के पास से खनन करवा रहे हैं और डंपर उनके खेत से निकाल रहे हैं जिससे फसल बर्बाद हो रही है। तभी वहां संजय अपने साथियों निर्मल, विनोद, सुफल व मलखान आदि के साथ लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए व लवकुश, छंगालाल, विपिन, दिलीप व श्रवण की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने दो जेसीबी और एक डंपर को कब्जे में ले लिया। बाकी चालक डंपर लेकर भाग गए। इतना ही नहीं खनन माफिया ने पुलिस कर्मियों से भी अभद्रता की। थाने पहुंचकर पीड़ित रामकिशोर ने पुलिस से बताया कि अवैध खनन में तीन जेसीबी व आठ डंपर लगे थे लेकिन पुलिस का सायरन सुनते ही बाकी चालक डंपर लेकर भाग गए।

थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार का कहना है कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अवैध खनन में लगी दो जीसीबी व एक डंपर को कब्जे में लेकर सीज कर कार्यवाही की है। बताया विवाद में दोनों पक्षों को चोटें आई हैं लेकिन अभी तक रामकिशोर पक्ष की शिकायत पर ही कार्यवाही की जा रही है जबकि दूसरे पक्ष द्वारा कोई भी लिखित शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें