फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की टक्कर से जख्मी युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज की टक्कर से जख्मी युवक की मौत
विज्ञापन

अटरिया (सीतापुर)। नीलगांव तिराहे के पास हाईवे पार कर रहे एक बाइक सवार को लखनऊ से आ रही कैसरबाग डिपो की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे सिधौली से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

लखनऊ के मडियांव क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी नरेश कुमार (35) बाइक से अटरिया में नीलगांव मोड़ के पास बुधवार को हाईवे पार कर रहा था। इसी बीच लखनऊ की ओर से जा रही एक तेज रफ्तार कैसरबाग डिपो की बस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सिधौली सीएचसी से चिकित्सकों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। बताते हैं कि लखनऊ में नरेश की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें