फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, छेड़छाड़ में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, छेड़छाड़ में केस दर्ज
विज्ञापन

रेउसा(सीतापुर)। थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक युुवक ने घर में अकेली सो रही किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है। पुलिस ने इस मामले में छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी(16) के परिवारीजन रिश्तेदारी में गए हुए थे। घर पर किशोरी अकेली थी। सोमवार की रात वह सो रही थी, आधी रात के वक्त गांव का सुनील घर में घुस आया। उसने किशोरी को पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। किशोरी की पुकार सुनकर गांव के लोगों की नींद खुल गई और वे शोर मचाते हुए दौड़ पड़े। यह देख आरोपी युवक किशोरी को मुंह न खोलने की धमकी देता हुआ मौके से निकल भागा। थानाध्यक्ष महेश पाठक ने बताया कि इस मामले में सुनील के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें