फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने नहर में लगाई छलांग, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र ने नहर में लगाई छलांग
विज्ञापन

नहर किनारे खड़ी मिली बाइक
घटना के कारणों का नहीं चल सका पता

महाराजनगर (सीतापुर)। बिसवां में शारदा सहायक नहर में बुधवार सुबह एक छात्र ने छलांग लगा दी। उसकी बाइक नहर किनारे खड़ी मिली। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। छात्र की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बिसवां के गनेशपुर कंकरकुंईं निवासी जितेंद्र कुमार (21) बीए का छात्र है। बताते हैं कि बुधवार सुबह वह बाइक लेकर घर से निकला था। जिसके बाद वह नहीं लौटा। तलाश करने पर जितेंद्र की बाइक बिसवां में कटरा पुल के पास शारदा सहायक नहर किनारे खड़ी मिली। परिवारीजनों का कहना है कि जितेंद्र ने किसी वजह से नहर में छलांग लगा दी है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ग्रामीणों की मदद से नहर में कूदे छात्र का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें