फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक का अपहरण व जेसीबी लूट का खुलासा, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से ड्राइवर को छुड़ाया, जेसीबी बरामद
विज्ञापन

सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर जेसीबी लूट व चालक के अपहरण की घटना का खुलासा किया है। बदमाशों के कब्जे से अपहृत चालक को छुड़ाने के साथ ही लूटी गई जेसीबी व घटना में प्रयोग की गई कार पुलिस ने बरामद कर ली है। सभी बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।

मालूम हो कोतवाली इलाके में मनवा तिराहे के पास एक स्कूल में जेसीबी से मिट्टी बराबर कर रहे चालक को मंगलवार की देर रात कार सवार चार लोग अगवा करते हुए जेसीबी भी साथ ले गए थे। जेसीबी मालिक रमजान अली निवासी डेंगरा थाना संदना की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण व लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी आमोद रंजन चौधरी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार को अटरिया के करीब स्थित एक पेट्रोल पंप से कार सवार चार लोगों को दबोचा गया।

इनकी पहचान नितिन कुमार निवासी सवनीग्रान थाना नजीराबाद जिला बिजनौर, कौशलेंद्र त्रिपाठी निवासी आलमबाग थाना कृष्णानगर लखनऊ, राजीव शुक्ला निवासी हिन्द नगर कानपुर रोड थाना सरोजनीनगर लखनऊ और हनीफ निवासी बोझिया थाना मुर्तिहा जिला बहराइच के रूप में हुई है।

इनके कब्जे से अपहृत चालक रंजीत को छुड़ाने के साथ ही जेसीबी व घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई। सभी को जेल भेज दिया गया। उधर, आरोपियों के मुताबिक वह लोग एक फाइनेंस कंपनी के लिए काम करते हैं।
विज्ञापन


जेसीबी को अमरनाथ यादव ने फाइनेंस कराकर खरीदा था। उसने बगैर ऋण अदा किए जेसीबी रमजान अली को बेच दी। ऋण की वसूली के लिए वह जेसीबी कब्जे में लेने आए थे। कोतवाली प्रभारी फिलहाल मुकदमे के आधार पर जांच व कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें