फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने ही मारकर रियाजुद्दीन को नहर में फेंका था

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त ने ही कत्ल कर नहर में फेंका था शव
विज्ञापन


खैराबाद/कमलापुर (सीतापुर)। कमलापुर में गुरुवार को नहर मिले शव की शिनाख्त कर ली गई है। शव खैराबाद निवासी रियाजुद्दीन का था।

पुलिस की मानें तो दोस्त ने ही उसकी हत्या की थी, जिसके बाद शव को नहर में फेंक दिया था। उधर, हत्या के विरोध में परिवार व रिश्तेदारों ने शव सड़क पर रखकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया।

पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत किया। पुलिस ने आरोपी युवक के दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

कमलापुर के ग्राम महोली के निकट नहर से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया था। युवक की शिनाख्त खैराबाद के मोहल्ला कस्बाती टोला निवासी रियाजुद्दीन के रूप में की।
विज्ञापन


शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सदस्य शव को लेकर घर के लिए रवाना हुए। मोहल्ले में पहुंचते ही परिवार ने बिसवां सीतापुर मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारी कड़ी कार्रवाई व खुलासे की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सचिन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी कार्रवाई का भरोसा देते हुए, प्रदर्शनकारियों को शांत किया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि रियाजुद्दीन की हत्या उसके दोस्त मस्वासी टोला निवासी तौफीक ने की है। पूछताछ में उसने कई अहम जानकारियां दी हैं। थानाध्यक्ष ने बताया रियाजुद्दीन व तौफीक दोनों दोस्त थे।

9 अक्तूबर को रियाजुद्दीन अपने दोस्त से मिलने उसके दरी के कारखाने मस्वासी टोला गया था। वहां पर दोनों ने शराब पी।

यहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नशे में धुत तौफीक ने रियाजुद्दीन की गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसके बाद शव को बोरे में भरकर कसरैला की तरफ गया। जहां मेंहदीपुरवा के निकट शव को नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि रियाजुद्दीन के पिता असगर अली की तहरीर पर मस्वासी टोला निवासी तौफीक के खिलाफ हत्या आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें