हाईटेंशन लाइन का तार खेत में गिरा, दस बीघा गन्ना राख
पिसावां(सीतापुर)। थाना इलाके के बहरेगा गांव में शनिवार दोपहर को हाईटेंशन लाइन का जंफर टूटकर खेत में गिरने से एक किसान का तकरीबन दस बीघा गन्ना जलकर राख हो गया। शिकायत के बाद भी पावर कॉर्पोरेशन के जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
पिसावां थाना इलाके के ग्राम बहेरवा निवासी रामशंकर मिश्रा के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। शनिवार को लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया।
इससे गन्ने के खेत में आग लग गई। आग लगने की जानकारी पाकर ग्रामीण एकत्र हुए और दमकल और पावर कॉर्पोरेशन को इसकी जानकारी दी। उधर, ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद गन्ने के खेत में लगी आग पर काबू पाया। लेकिन करीब 10 बीघा गन्ना जलकर राख हो गया।