फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बस की टक्कर से दो छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर/अहरौला। फूलपुर-अंबारी मार्ग पर स्थित स्टेट बैंक के पास शनिवार की सुबह अनियंत्रित स्कूली बस की टक्कर से बाइक सवार दो छात्र घायल हो गए। इन्हें क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसीक्रम में अहरौला बाजार में थाने के पास शनिवार की दोपहर हुई दो बाइकों की टक्कर में अधेड़ सहित दो लोग घायल हो गए। सीएचसी अहरौला में इनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

घायल छात्रों में हिमांशू (18) पुत्र कमलेश, अंकित मौर्य (17) पुत्र रामनाथ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खुरासो गांव के निवासी हैं। दोनों कोचिंग पढ़ने के लिए शनिवार की सुबह करीब छह बजे बाइक से जा रहे थे। फूलपुर-अंबारी मार्ग पर स्थित स्टेट बैंक के पास पहुंचे कि सामने से आ रही अनियंत्रित स्कूली बस से बाइक की टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर से बाइक बस के नीचे घुस गई। घटना के बाद बस चालक भाग गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एक अन्य हादसे में अहरौला थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी मंगला गिरी (42) और रामअवतार गिरी (27) एक बाइक पर बैठकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक अहरौला बाजार में स्थित थाने के समीप पहुंची कि सामने से आ रही बाइक से टक्कर लग जाने से यह दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें