फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा व्यवसाई को असलहों के बटों से घायल कर डेढ़ लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सराफ को घायल कर डेढ़ लाख लूटे
विज्ञापन


रामपुर मथुरा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने गुरुवार शाम एक सराफ को असलहों के बट से घायल कर चांदी के जेवर व 15 हजार रुपये लूट लिये।

पीड़ित व्यवसायी को बेहोशी की हालत में कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बदमाश करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का सामान लूट ले गए हैं। शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन



रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बांसुरा निवासी सूरज सोनी की भगौतीपुर बाजार में सोने-चांदी की दुकान है। गुरुवार शाम सूरज दुकान में ताला लगाकर बाइक से घर लौट रहा था।

तभी ग्राम छतौनी के निकट दो बाइकों पर सवार चार सशस्त्र बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। जिसके बाद बदमाश सूरज से लूटपाट करने लगा।

उसके विरोध करते ही बदमाश भड़क उठे और सूरज को असलहों के बट से पीटने लगे। जिसके बाद बदमाश सूरज के पास मौजूद बैग को लूटकर भाग गए।

बदमाशों के जाने के बाद निकट गांव के ग्रामीणों ने घायल व्यवसायी को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घटना के संबंध में पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि बदमाश 15 हजार रुपये का कैश व चांदी के जेवर लूट ले गए हैं। बदमाशों ने करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का माल लूटा है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का राजफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें