फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातहतों की कारगुजारी से बैक फुट पर आया पुलिस, प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बेलहरा चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

बाराबंकी। प्रतिमा विर्सजन व ताजिया जुलूस के दौरान जिले में हुए विवाद में मातहतों की लापरवाही का खामियाजा अफसरों को भुगतना पड़ रहा है। बवाल के बाद पहले एक पक्षीय कार्रवाई कर किरकरी सुनने के बाद जब लोगों ने प्रदर्शन किया तो दूसरे पक्ष पर रिपोर्ट दर्ज की गई।

मोहम्मदपुर खाला विवाद में कई दिनों तक ग्रामीणों का आक्रोश सहने के बाद एसपी ने अब एक चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया है। वहीं, जैदपुर के अहमदपुर विवाद में भी पुलिस ने दूसरे पक्ष के दो को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन में पुलिस की सख्ती के बाद जिले के भाजपा विधायक, सांसद व जिलाध्यक्ष ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएम योगी को पत्र लिखा था। इसके बाद भी इस मामले में किसी पुलिस कर्मी या अधिकारी के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख एसपी अनिल कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बेलहरा चौकी प्रभारी संतोष सिंह को लाइन हाजिर करते हुए सिटी चौकी में रहे धीरेंद्र वर्मा को तैनाती दी है। जबकि सिटी में अशोक कुमार को भेजा है। इसके अलावा जैदपुर के अहमदपुर विवाद में भी पुलिस ने दूसरे पक्ष के दो लोगों रईस व गयासुद्दीन को गिरफ्तार किया है। इस तरह भले ही पुलिस चाहे जो दावा करे लेकिन त्यौहार के पहले शांति समिति की बैठकों व खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद भी बरती गई लापरवाही के चलते अब अफसरों को नीचे से लेकर ऊपर तक सफाई देनी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें