फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की आत्महत्या के मामले में चार के विरुद्ध केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतका के पिता की तहरीर पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का दर्ज हुआ मामला
विज्ञापन

अटरिया (सीतापुर)। थाना इलाके में हिंद अस्पताल की पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान देने वाली एएनएम की छात्रा के मामले में चार लोगों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कमलापुर थानाक्षेत्र के नसीरपुर में रहने वाली शीलम भारती (22) पुत्री जानकी प्रसाद हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज मऊ अटरिया में एएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे शीलम ने हिंद अस्पताल के निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन


हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा की ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई थी। पुलिस को छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट और कमलापुर से अटरिया तक बस का एक टिकट मिला था।

थाना प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार को मृतका के पिता ने तहरीर देकर अपने साले के साढू के लड़के अमित निवासी झज्झर थाना बिसवां, उसके पिता सुरेश, भाई पवन तथा चचेरे भाई शिवा पर शीलम पर शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कमलापुर थानाक्षेत्र के गोमा में 16 मई को एक शादी समारोह के दौरान अमित द्वारा शीलम से छेड़छाड़ की बात भी कही गई है। एसओ ने बताया कि आरोपी अमित उसके पिता सुरेश, भाई पवन व शिवा के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें