फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में शिक्षिका व शिक्षा मित्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह प्राथमिक विद्यालय भाहुरि जाते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

कमलापुर (सीतापुर)। थाना इलाके में मंगलवार की सुबह बाइक व मैजिक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार शिक्षा मित्र व शिक्षिका दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन स्थानीय नागरिकों और पुलिस ने उन्हें सीएचसी सिधौली पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मैजिक चालक घटना के बाद वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला औरैया के किशुनपुर गांव की रहने वाली अंजू (31) पुत्री हेमराज ब्लॉक कसमंडा के प्राथमिक विद्यालय भाहुरि में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थी।
विज्ञापन


वह लखनऊ से विद्यालय आती-जाती थी। चितरेहटा गांव निवासी राजेन्द्र (35) गंगाराम इसी विद्यालय में शिक्षामित्र था। मंगलवार की सुबह शिक्षिका अंजू कमलापुर से शिक्षामित्र राजेन्द्र के साथ बाइक से भाहुरि जा रही थी। रास्ते में मोहनपुर के करीब सामने से आ रही मैजिक से बाइक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन


इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सिधौली ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद मैजिक चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी संजीत कुमार सोनकर ने बताया कि दोनों वाहन कब्जे में लेते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें