फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली हाथ पुलिस दिलाशा देकर चला रही काम

विज्ञापन
विज्ञापन
14 दिन गुजरे, पुलिस अब भी खाली हाथ
विज्ञापन

ट्रिपल मर्डर को सुलझाने में एसटीएफ के भी छूट रहे पसीने


सीतापुर। सिविल लाइंस में हुए ट्रिपल मर्डर व लूट की वारदात के 14 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। कोतवाली पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच, एसटीएफ भी वारदात की कड़ी सुलझाने में नाकाम साबित हो रही है। पुलिस ने इस मामले में अब लखीमपुर जिले का रुख किया है। अपराधियों की तलाश में पुलिस अब तक सिर्फ छापेमारी तक ही सीमित नजर आ रही है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के सिविल लाइंस निवासी दाल व्यापारी सुनील जायसवाल, उनकी पत्नी व बेटे की घर के सामने छह जून को देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या व लूट का खुलासा करने के लिए पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच व एसटीएफ भी लगाई गई, लेकिन अब तक पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिल सकी है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि इस मामले में कई लोगों को पकड़ा गया है। अभी घटना में शामिल कई लोगों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई सतह पर दिखाई नहीं दे रही। पुलिस भी आधे-अधूरे जवाब देकर अपनी गर्दन बचा रही है। कभी जल्द खुलासा करने का दावा करती है तो कभी अपराधी ट्रैस कर लेने का दावा किया जाता है। एसटीएफ भी कुछ खास नहीं कर पा रही है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस लखीमपुर की तराई बेल्ट में बदमाशों को दबोचने के लिए डेरा डाले हुए हैं। कोतवाली पुलिस टीम के लोग भी क्राइम ब्रांच के हम कदम चल रहे हैं, लेकिन घटना के 14 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। उसके पास अब तक दावे और दिलासा के सिवा कुछ नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें