फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो सवार बदमाशों ने महिला को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो सवार बदमाशों ने महिला को लूटा
विज्ञापन

सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की शाम ऑटोरिक्शा में सवार सशस्त्र बदमाशों ने एक महिला को लूट लिया। बताया जा रहा है कि ऑटो में दो बदमाश थे। पीड़ित महिला ने घटना की सूचना कोतवाली को दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।

रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम हासपुर निवासी रामप्यारी अपने मायके खैराबाद थाना क्षेत्र के गुरपलिया आई थी। सोमवार को वह मायके से टैंपो में सवार होकर ससुराल के लिये निकली। पुलिस लाइन के करीब महिला टैंपो से उतर कर भटक गई।
विज्ञापन


इसी बीच ऑटो सवार बदमाशों ने महिला को बहका लिया। महिला ऑटो में सवार हुई तो बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया और उसे पंचमपुरवा के पास सुनसान स्थान पर ले जाकर उसकी चांदी की पायल, सोने के बूंदा व पांच हजार की नकदी लूट ली।
विज्ञापन


इसके बाद मुंह न खोलने की धमकी देते हुए बदमाश भाग गए। पीड़ित महिला किसी तरह से भटकती हुई नैपालापुर पहुंची। तब ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें