फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूट गई विद्या सांसें

विज्ञापन
विज्ञापन
टूट गईं विद्या की सांसें
विज्ञापन

- पड़ोसी ने सोते समय लगा दी थी आग
- लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में हुई मौत
तंबौर(सीतापुर)। थानाक्षेत्र में पड़ोसी द्वारा जलाई गई विद्या कीे रविवार की रात सांसें टूट गई। उसने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस अब विद्या के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। आरोपी को पुलिस ने रविवार को ही हिरासत में ले लिया था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या के प्रयास के केस को हत्या में तरमीम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि तम्बौर थाना इलाके के इस्माइलगंज निवासी कृष्णकांत शुक्ल की पुत्री विद्या देवी(18) को शनिवार रात पड़ोसी राजेंद्र यादव ने आग के हवाले कर दिया था। इससे विद्या गंभीर रूप से झुलस गई थी। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने विद्या को नाजुक हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया था। रविवार देर विद्या ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में राजेंद्र यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के प्रयास की धारा को हत्या में तरमीम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें