फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 अफसरों का वेतन कटा

Tue, 21 Jul 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त पीके श्रीवास्तव मंगलवार दोपहर 12 बजे अचानक महोली तहसील दिवस पहुंचे। एसडीएम व अन्य अधिकारी तहसील दिवस में आए फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे।
विज्ञापन


संयुक्त विकास आयुक्त ने तहसील दिवस पहुंच अफसरों की उपस्थिति पंजिका देखी। उसमें सीओ, कोतवाल, बीडीओ समेत 13 अफसर गैरहाजिर मिले। इस पर उन्होंने एसडीएम अतुल श्रीवास्तव से नाराजगी व्यक्त करते कहा अनुपस्थित अफसरों को पंजिका में गैर हाजिर क्यों नहीं दर्शाया गया है।

इसके साथ ही संयुक्त विकास आयुक्त ने गैर हाजिर सभी अफसरों का एक दिन का वेतन काटने और उनसे स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। सदर तहसील दिवस का निरीक्षण अपर आयुक्त सुधा वर्मा ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनकर अफसरों को निस्तारण के निर्देश दिए। जिले की सात तहसीलों में तहसील दिवस के दौरान 632 शिकायतें आईं जिनमें केवल 44 का तत्काल निराकरण हो पाया। महमूदाबाद में डीएम सूर्यपाल गंगवार ने लोगों की शिकायतें सुनीं।

महमूदाबाद में आईं 209 शिकायतों में 12 का निराकरण कराया गया। महमूदाबाद से लौटते समय डीएम सूर्यपाल गंगवार ने गोद लिए गए गांव कड़ी चांदपुर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


गांव के कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की। एक माह में केन्द्र की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें