रेउसा (सीतापुर)। थाना थानगांव इलाके में गुरुवार को रास्ते के विवाद में एक ही परिवार में जमकर लाठियां चलीं। मारपीट में दोनों पक्षों के नौ लोग जख्मी हुए हैं। चार घायलों की हालत नाजुक देख सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कार्रवाई की है।
थानागांव के महंतपुरवा में रहने वाले श्यामलाल निषाद का अपने ही परिवार के सोहनलाल निषाद से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर गुरुवार को फिर विवाद उपजा तो बात बढ़ गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले।
जिसमें पहले पक्ष के श्यामलाल, चतुरी, राजेश, जगदीश, प्रीती तथा दूसरे पक्ष के सोहनलाल, धीरज, रामचंद्र, मोहनी गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से मोहनी, धीरज, श्यामलाल व राजेश को जिला अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी थानगांव राजेश राय ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। दोनों पक्षों पर कार्रवाई की गई है।