फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से बकरी चोरी कर भाग रहा था, पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कार से चुराता था बकरी, धरा गया
विज्ञापन


थानगांव। रामपुर मथुरा व सदरपुर थाना क्षेत्रों से कार से तीन बकरियों को चोरी कर भाग रहे एक शख्स को पुलिस ने घेराबंदी कर थानगांव में दबोच लिया।

रामपुर मथुरा के ग्राम चिखड़ी धनधार निवासी राहुल सिंह की बकरी गांव के बाहर चर रही थी। इसी बीच एक कार वहां आकर रुकी और कार से बाहर निकले व्यक्ति ने बकरी को दबोच कर कार में डाल लिया।

इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, कार चालक निकल भागा। रास्ते में सदरपुर के ग्राम गोपालपुर निवासी विमलेश की दो बकरियों को कार चालक ने कार में डाल लिया और निकल भागा।
विज्ञापन


इसी बीच दोनों थाना क्षेत्रों के पीड़ितों ने यूपी-100 को मामले की सूचना दे दी। इसी आधार पर यूपी-100 की टीम ने थानगांव के ग्राम सुजातपुर के निकट कार को रोक लिया।

तलाशी के दौरान कार से तीन बकरियां बरामद हुईं। थानाध्यक्ष राजेश कुमार राय ने बताया कि इस क्षेत्र में पशुओं को चुराने का यह नया तरीका देखने को मिला है।
विज्ञापन


पकड़े गए व्यक्ति की पहचान थानगांव के ग्राम ग्वारी निवासी राम प्रसाद के रूप में हुई है। कार को सीज कर दिया गया है। पीड़ितों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें